Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आज शाम छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार की शाम 6 : 30 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7:05   बजे   वह भाजपा प्रदेश कार्यालय प...

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार की शाम 6 : 30 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7:05  बजे  वह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 1 घंटे तक भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा कार्यालय के मुताबिक रात 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक गोपनीय बैठक लेंगे। इसके बाद स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

शाह गुरुवार सुबह 8:00 बजे से स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक प्रदेश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद भाजपा कार्यालय से एयरपोर्ट पहुंचकर सुबह 10:45 रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे। उल्लेखनीय है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है।

No comments