Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कलेक्टर ने पौधे लगाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के दिए संदेश

   राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनसहभागिता से वृक्षारोपण महाभियान चलाया जा रहा...

 


 राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनसहभागिता से वृक्षारोपण महाभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बादाम के पौधे कतार से लगाये। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।

कलेक्टर ने सभी से कहा कि इस बारिश के मौसम में छायादार एवं फलदाल पौधे अधिक से अधिक लगायेें। माँ की ममता और पेड़ का दान दोनों करते हैं, जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्कारधानी के वृक्षारोपण रथ नगर निगम के माध्यम से पौधा उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर  खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर  अमीय श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। उल्ललेखनीय है कि जिले में वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत उद्योगोंं, स्वयं सेवी संस्थाओं, समूह की महिलाओं तथा जनसहभागिता से सघन पौधरोपण किया जा रहा है।


No comments