Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अनुष्ठान के नाम पर महिला से 18 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी में 18 लाख रुपए की डकैती की खबर झूठी निकली। पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्...

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी में 18 लाख रुपए की डकैती की खबर झूठी निकली। पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए मांगे थे। जिसके बाद महिला ने उसे 16 लाख कैश 2-3 लाख के जेवर उसे दे दिए। इसके बाद पुलिस के पास जाकर शिकायत कर कहा कि, घर पर डकैती हो गई है।

मामला आदर्श विहार गुढ़ियारी इलाके का है। पुलिस को रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह डकैती की खबर मिलती है, पता चलता है कि, एक घर पर 3-4 लोगों ने डकैती को अंजाम दिया है। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचती है और जांच शुरू करती है।

पहले तो डॉग बार-बार परिवार के मेंबर के पास जाकर रुक जा रहा था। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच में भी दूसरी ही कहानी सामने आ रही थी। जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि महिला एक तांत्रिक के संपर्क में थी।

पुलिस ने बताया कि, महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से मिलते रहती थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि, तुम्हारा पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है, जिसमें तुम्हारे दोनों बच्चे और तुम मर जाओगी। लगातार डराते हुए उसने महिला को झांसे में लिया।

विजय पांडेय ने यह भी कहा कि, अगर मुझे 30 लाख रुपए देती हो तो एक ऐसा अनुष्ठान करूंगा की सब ठीक हो जाएगा। सब बच जाएंगे और घर पर भी सब अच्छा हो जाएगा। महिला उसकी बात में आकर पैसे के जुगाड़ में लग गई।

तांत्रिक ने कहा- झूठी कहानी बताओ

घर पर स्वाति के पति रवि के पैसे रखे हुए थे। तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला से कहा कि, उस पैसे को वहां से निकालकर ले आओ। साथ ही सोने-चांदी के जो भी जेवरात हैं उसे भी ले आओ और एक झूठी कहानी बता देना कि 3-4 लोग डकैती कर ले गए।

तांत्रिक के कहने पर महिला ने पहले उसे अनुष्ठान के लिए 16 लाख रुपए और जेवर दे दिए। घर आकर रविवार की सुबह 112 में कॉल कर घर में डकैती की सूचना दी। मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर पर रात तीन बजे चार चोर घुसे थे।

महिला ने बच्चों को झूठी कहानी बताई थी

महिला के बताए मुताबिक, बच्चों ने भी पुलिस से कहा कि, सभी चोर काला कपड़ा पहने हुए थे जिसमें से एक व्यक्ति 6 फीट की हाइट का था। महिला ने कहा कि, वह और उसके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे और उसके पति दूसरे कमरे में थे। चोर छत से घर में घुसे थे, मुझे रस्सी से बांधा और सारे रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए।

हालांकि मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो कहानी और ही नजर आई। महिला ने भी डरकर अपने पति को सारी सच्चाई वहीं बता दी। इसके बाद एंटी क्राइम साइबर यूनिट की मदद से आरोपी की तलाश की गई और उसे भाटागांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कैश और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

No comments