Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छ.ग.शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों न...

बीजापुर। छ.ग.शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने समर्पण किया है। वर्ष 2024 में अब तक 170 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 346 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

बीजापुर सेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं 85वीं वाहिनी के द्वारा किए जा रहे संयुक्त प्रयासों से छ.ग.शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य, एलओएस सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष सहित 25 माओवादियों ने उप पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील कुमार, कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु विजेन्द्र कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।

No comments