Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में ऑरेंज और 6 में यलो अलर्ट

  रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजाप...

 


रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज और कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कोंडागांव, नारायणपुर में यलो अलर्ट है। कल यानी 31 अगस्त को बस्तर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। पिछले एक हफ्ते से मानसून के कमजोर होने के बावजूद अब तक औसत से ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से 29 अगस्त तक प्रदेश में 947.4 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो औसत से 4 फीसदी ज्यादा है।

मौसम विभाग के मुताबिक तीन अलग-अलग स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहे हैं। इसके असर से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21 डिग्री रहा। रायपुर में दिन का पारा 29 डिग्री, बिलासपुर में 30.8, अंबिकापुर में 30.4 जगदलपुर में 28.2, राजनांदगांव में 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

No comments