Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

देश में हर साल हजारों लोग अंधविश्वास से होत हैं प्रताड़ित; जागरूकता की जरूरत : डॉ दिनेश मिश्र

  रायपुर। राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस पर तेलीबांधा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तथाकथित चमत्कारों के वैज्ञा...

 



रायपुर। राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना दिवस पर तेलीबांधा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तथाकथित चमत्कारों के वैज्ञानिक प्रदर्शन किए गए। साथ ही नागरिकों और विद्यार्थियों को अंधविश्वास निर्मूलन से संबंधित किताबें और पंपलेट वितरित किए गए।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति, छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा, तर्कशील परिषद और अन्य सहयोगी संगठनों ने कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र दाभोलकर को श्रद्धांजलि दी। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष, डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि देश में अंधविश्वासों और सामाजिक कुरीतियों के कारण प्रतिवर्ष हजारों लोग प्रताड़ित होते हैं।

वर्तमान में वैज्ञानिक जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है। इसके लिए निरंतर अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि लोगों के मन में बसे अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियां समाप्त हो सकें।

विज्ञान सभा के अध्यक्ष विश्वास मेश्राम ने कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी। तर्कशील परिषद के डॉ आरके सुखदेवे ने कथित चमत्कारों के वैज्ञानिक प्रदर्शन किए और चमत्कारों की वैज्ञानिक सत्यता बताई गई।

स्कूली छात्रों को बांटी किताबें- संजीव शाह ने वास्तुशास्त्र से जुड़े अंधविश्वासों की जानकारी दी। अयोजन को अंजू मेश्राम, निसार अली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, उमाशंकर ओझा,अधीर, जयश्री भगवानानी सहित अनेक नागरिक और स्कूली छात्र उपस्थित थे।


No comments