Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  भिलाई। शंकराचार्य महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ विविधा के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर संगीता सिं...

 


भिलाई। शंकराचार्य महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ विविधा के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉक्टर संगीता सिंहा, सृजन भिलाई केंद्र की बांझपन, लेप्रोस्कॉपिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉक्टर अर्चना झा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित यह जागरूकता कार्यक्रम बहुत उपयोगी है, क्योंकि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं रहती हैं।

शिव शंकराचार्य महाविद्यालय के एकेडमी दिन डॉक्टर जय दुर्गा प्रसाद राव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के लिए होना चाहिए। यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। डॉक्टर संगीता सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के लिए मानसिक शांति बहुत जरूरी है, और उन्हें अपने लिए समय निकालना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन में 40 मिनट का व्यायाम करने, लिक्विड पदार्थ का सेवन बढ़ाने, अच्छी नींद लेने और आपस में बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने बांझपन और स्तन कैंसर के कारणों और निवारण के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ विविधा की सदस्याएं उपस्थित रहीं, और डॉक्टर शिल्पा कुलकर्णी ने संचालन किया और डॉक्टर अनीता पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

No comments