Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस- सपा पर जमकर भड़के बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी,

लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला...


लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि दो लड़कों की जोड़ी अपराधियों की हितैषी बन गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अब कुछ बोल क्यों नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी कहां हैं?

भाजपा नेता ने महिलाओं पर अत्याचार के मामले में विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ भ्रष्टाचारी ही बचे हैं? कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ बोल रही है।

त्रिवेदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से आप इतना अंदाजा लगा लीजिए कि मुख्तार अंसारी जब पंजाब की जेल में था, तो उसने अर्जी लगाई थी। उसने कहा था कि मुझे यूपी की जेल में नहीं, पंजाब की जेल में रहना है। उन्होंने कहा कि जब से यूपी के दो लड़कों की ताकत बढ़ी है, तब से अपराधियों की हिम्मत भी बढ़ी है। ये दोनों लड़के अपराधियों को कवर फायर दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के संरक्षण में होती है हिंसा

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि कोलकाता में किस प्रकार से सामूहिक दुष्कर्म देखने को मिला है। कोलकाता की घटना से डॉक्टरों में रोष है। इस घटना पर बंगाल सरकार और इंडी गठबंधन की सोच दिखाती है। प्रदर्शन की आड़ में कुछ अराजक तत्वों ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। यह घटना नहीं एक मानसिकता है, वहां ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में सुनियोजित हिंसा राज्य सरकार के संरक्षण में होती है। इस दुखद घटना के बाद तोड़फोड़ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास हो रहा है। यही विपक्ष की मानसिकता उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। अयोध्या और कन्नौज में भी अपराधियों को संरक्षण देने की मानसिकता देखी जा रही है। सपा की महिला नेता भी इस घटना पर शर्मनाक बयान दे रही है।

No comments