Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण देव ने कहा- भाजपा के लिए देश सर्वोपरि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। रविवार को एकात्म परिसर में 500 से अधिक लोगों को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व ...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। रविवार को एकात्म परिसर में 500 से अधिक लोगों को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रवक्ता अमित साहू के नेतृत्व में सभी ने भाजपा प्रवेश किया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वप्रथम है, देश सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस के लिए सिर्फ भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसकी आजादी के नाम पर वर्षों से इस देश मंए और विभिन्न राज्यों में जिसकी सरकारें रही है। लगभग साढ़े 5 दशक तक जिन्होंने इस देश पर शासन किया है उन्होंने केवल देश को लूटने का काम किया। जब-जब देश में एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही, उसका एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार करना ही रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है। भाजपा सालभर कार्यक्रम करने वाली तथा अपने संगठन की अंतिम इकाई तक जाकर काम करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। भाजपा की राष्ट्रीय स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की टोली है। देव ने कहा कि पिछले 10-11 साल से प्रधानमंत्री मोदी की कार्यप्रणाली पूरी दुनिया देख रही है।

प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि सभी को मालूम है कि देश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है। देश में हिन्दुओं की रक्षा, भगवा ध्वज का सम्मान के लिए भाजपा हमेशा तैयार रही है। आप सभी भाजपा का सदस्य बनकर देश को एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनाने में, विकसित भारत बनाने एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहयोग दे रहे हैं।

No comments