Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सिंहदेव कांग्रेस के मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी बने, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड की मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कद बढ़ाया गया है। उन्हें चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया...


रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कद बढ़ाया गया है। उन्हें चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम करेंगे।

सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

2018 कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत का एक बड़ा क्रेडिट घोषणा पत्र को दिया गया था, जिसमें बिजली बिल हाफ, किसानों की कर्ज माफ़ी, धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य जैसी बड़ी घोषणाएं कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी।

No comments