Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कृषि वैज्ञानिक केन्द्र की सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

सुकमा। कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्तर में दिनांक 04 सितंबर को डॉ. आर.एस. नेताम अध...

सुकमा। कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कृषि विज्ञान केन्द्र, बस्तर में दिनांक 04 सितंबर को डॉ. आर.एस. नेताम अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर के मुख्य आथित्व महादेव ध्रुव संयुक्त संचालक कृषि जगदलपुर के विशिष्ट आथित्व एवं डॉ. जी. पी.आयाम वैज्ञानिक कार्यालय निदेशक विस्तार सेवाएं इ.गा.कृ.वि.वि.रायपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में सुकमा के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र बस्तर दन्तेवाडा एवं बीजापुर भी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र के पौध रोग विशेषज्ञ राजेन्द्र प्रसाद कश्यप कृषि अभियांत्रिकी विशेषन्न डॉ. परमानंद कीट वैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार सिदार, मछली पालन विशेषज्ञ डॉ. संजय सिह राठौर व ज्योतिष पोटला उपस्थित थे।

कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा वो वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस.तोमर ने सर्वप्रथम केन्द्र की 2023-24 की उपलब्धि व प्रगति तथा 2024-25 के कार्ययोजना की प्रत्त्तुति दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित किसानों से जिले की समस्याओं एवं सुझाव पूछे गए तथा किसानों द्वारा दिए गए सुझावो को केन्द्र की कार्ययोजना में शामिल करने हेतु निर्देशित किये जिससे आने वाले समय में संबंधित समस्याओं पर अनुसंधान व विस्तार कार्य किया जा सके। जिले से सात प्रगतिशील किसान जे.एल. मौर्य,  लम्जुराम भोयर ममता भारती धरम नाग चनरू कश्यप महादेव मरकाम एवं रामचंद्र कश्यप उपस्थिति हुए। जे.एल. मौर्य ने दलहन, तिलहन् पशुपालन, मछलीपालन मीलेट्स व शंकरकंद की खेती लच्युराम भोयर ने मक्का व तिल की खेती ममता भारती ने धान के साथ-साथ चीनीमुर्गी पालन व पशुपालन एवं घरम नाग ने जैविक खेती जैसे- जीवामृत, बीजामृत व नीमास्त्र के बारे में बताया और इन क्षेत्रों में ध्यान आकर्षित करते हुए आगे और बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिले के उपसंचालक कृषि पीआरबघेल पशुपालन विभाग से डॉ. उमेश बघेल मछलीपालन विभाग से ओपी मंडावी उद्यानिकी विभाग से कमल गावडे ने भाग लेकर अपने-अपने विभाग से संबधित योजनाओं एवं किसानों से संबधित विभिन्न समस्याओं को केन्द्र की कार्ययोजना में शामिल करने हेतु उपयोगी एवं प्रभावी सुझाव दिये।

No comments