Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हरियाणा के लोगों को सीएम की सौगात, अस्पतालों में डायलिसिस फ्री, बोले- कांग्रेस ने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया

चंडीगढ़. हरियाणा मुख्यंत्री नायब सैनी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंत्रीमंडल की पहली बै...

चंडीगढ़. हरियाणा मुख्यंत्री नायब सैनी और मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद आज शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंत्रीमंडल की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सैनी ने की। बैठक से पहले नायाब सैनी ने अपने कार्यालय (सीएम ऑफिस) पहुंचे और कार्यभार संभाला। इसके बाद सभी मंत्रियों को उनके कार्यालय दिए गए। 

कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह का पहला बड़ा फैसला जनता के लिए लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी सौगात दी है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस की सुविधा होगी। भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी मुफ्त डायलिसिस सुविधा दी जाएगी।

कांग्रेस ने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी सरकार है। सरकार को प्रदेश के गरीब लोगों ने चुना है। इसलिए राज्य के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रॉनिक किडनी रोगियों को फ्री इलाज की सुविधा दी गई है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया। कांग्रेस के प्रदेश की जनता को भ्रमित किया। किसानों को भड़काया और युवाओं को अंधविश्वास में धकेल दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने खिलाड़ियों को भी इस्तेमाल। इसलिए जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। 

किसानों की फसल का दाना दाना खरीदेगी सरकार

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे। धान की खरीद का रिव्यू किया जाएगा। 17% धान नमी तक एमएसपी पर खरीद होगी। अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। 11 लाख मैट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। 3 हजार 56 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर किए गए हैं। 2.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद कर चुके हैं। 93 लाख मीट्रिक टन बाजरे का उठान हुआ है। बाजरे की खरीद का 331 करोड़ रुपये भी दिए जा चुके हैं। 

अगले पांच साल में और तरक्की करेगा हरियाणा

नायब सैनी ने कहा कि आज से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण पर फैसला लागू किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार युवाओं के जीवन में अंधेरा कर रही थी। कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची के साथ नौकरी मिल रही थी। युवाओं को रोजगार देना हमारा दायित्व है। कांग्रेस युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही थी। हमारी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी है। अगले पांच साल में हरियाणा का और विकास होगा। 

No comments