Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बस्तर संभाग में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का सीजन खत्म हो गया है लेकिन लौटते मानसून से बस्तर संभाग में अगले दो से तीन दिन तक एक दो जगहों पर बारिश हो सकती...


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून का सीजन खत्म हो गया है लेकिन लौटते मानसून से बस्तर संभाग में अगले दो से तीन दिन तक एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। प्रदेशभर में बारिश थमने से अगले दो दिन में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

इस साल मानसून कोटे से 8 फीसदी ज्यादा पानी गिर चुका है जिससे प्रदेश के 46 डैम लबालब है। छोटे-बड़े बांधों में 83.34 फीसदी तक जलभराव हो चुका है।

वहीं अच्छी बरसात के बावजूद 5 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। रायपुर में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद सोमवार शाम को हुई 10 मिनट की बारिश ने और उमस बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा तापमान 35.3 डिग्री सुकमा में दर्ज किया गया।

सोमवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा कोरिया में 20 मिमी बारिश हुई।

No comments