Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस पूरी तरह निराश, चुनाव से पहले हार मानी : अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में ज...


रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है।

साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है। साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है। पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है, किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है! साव ने कहा कि यह कितनी दुर्भाग्यजनक बात है कि महापौर जैसे पद के लिए कांग्रेस के पास जमीन पर काम करने वाली कोई कांग्रेस नेत्री नहीं मिली! अपने कार्यकर्ताओं की कैसी उपेक्षा और अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है, यह प्रत्याशियों का विश्लेषण करने पर साफ हो जाएगा। कम-से-कम महापौर के पद पर भी संगठन में, जनता के बीच काम करने वाले प्रत्याशी तक कांग्रेस लेकर नहीं आ पाई।

साव ने कहा कि कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में 15 साल राज किया। राज्य के अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस का बहुमत था, पर निवर्तमान महापौर, जो नगरीय निकाय के पदाधिकारी हैं, उनको कांग्रेस पार्टी ने छिपा लिया क्योंकि उन्हें पता है जनता में उनके प्रति काफी आक्रोश है। रायपुर में 15 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में कैसी दुर्दशा की, कैसे-कैसे बड़े-बड़े घोटाले किए, रायपुर शहर की जनता के सामने है। पिछले 5 साल में प्रदेश के सारे नगरीय निकायों में कांग्रेस के लोगों ने जो दुर्दशा की है, विकास को अवरुद्ध किया है, विकास के लिए राशि नहीं दी, केवल बंदरबाँट और लूट मचाई।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है। संविधान की मूल भावना के विपरीत जाकर एक तरफ जहाँ जनता के अधिकार को छीनने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया, जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त करके निकायों में अपनी सरकार बना ली और सरकार बनाने के बाद क्या-क्या किया, विकास को अवरुद्ध किया, घोटाले किए, भ्रष्टाचार किया, शहरों की दुर्दशा कर दी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि कांग्रेस ने भू-माफियाओं को पनपाया, कैसे शहर को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम किया। अब जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है और इसका संकेत भाजपा की मंगलवार की नामांकन रेलियों में मिला है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से नामांकन रैली नहीं कर पाई, कहीं नामांकन रैली रद्द हुई, यह हालत कांग्रेस पार्टी की बन चुकी है। हमारी सरकार ने मोदी की एक-एक गारंटी पूरी की है, चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, महतारी वंदन योजना हो, पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना हो, पीएससी घोटाले की सीबीआई जाँच हो, पीएससी में पारदर्शिता से भर्ती करना हो, रामलला दर्शन योजना हो, मोदी की एक-एक गारंटी का हमने अक्षरश: पालन करने का काम किया है।





No comments