6 साल में नक्सलियों से 989 हथियार बरामद: विधानसभा में गृहमंत्री का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पिछले छह वर्षों में बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2026 तक नक्सलियों से कुल 989 हथियार बरामद किए गए हैं।
यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के सवाल के लिखित जवाब में दी गई।
इतने नक्सली मारे गए, गिरफ्तार हुए और किया आत्मसमर्पण
गृहमंत्री के अनुसार, 1 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2026 के बीच:
4,340 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
3,644 नक्सली गिरफ्तार किए गए
666 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए
मुठभेड़ों के बाद 671 हथियार बरामद हुए
गिरफ्तार नक्सलियों से 80 हथियार जब्त किए गए
आत्मसमर्पण करने वालों से 238 हथियार बरामद किए गए
कुल 989 बरामद हथियारों में शामिल हैं:
70 एके-47 राइफलें
82 सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर)
75 इंसास राइफलें
अन्य आधुनिक हथियार
विजय शर्मा ने यह भी बताया कि 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2026 के बीच नक्सलियों ने सुरक्षा बलों से 48 हथियार लूटे। इनमें:
29 एके-47 राइफलें
7 इंसास राइफलें
2 एसएलआर
1 एलएमजी
3 नौ एमएम पिस्तौल
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने 2019-20 से 31 जनवरी 2026 तक सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियारों और नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा विवरण मांगा था।
विधानसभा में पेश आंकड़ों से स्पष्ट है कि बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षा बलों ने हथियारों की बरामदगी और नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।