राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6-7 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर, दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का करेंगी उद्घाटन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 से 7 मार्च, 2026 तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कई आयोजनों का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति 6 मार्च को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग में ‘दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल’ का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही वे लोक भवन में ‘रूट एंड रिदम्स’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।
इस अवसर पर राष्ट्रपति आईआईटी खड़गपुर में आयोजित महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर आधारित प्लेटिनम जुबली प्रमुख कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 मार्च को दार्जिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में भाग लेंगी।