गरियाबंद के लोहारसिंग में गूंजा राम नाम, मानसगान सम्मेलन का भव्य समापन

राजिम: गरियाबंद जिला के ग्राम लोहारसिंग में राज्य स्तरीय रामचरित मानसगान सम्मेलन के अंतिम दिवस पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी लक्ष्मी साहू शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने भगवान श्री राम के छाया चित्र पर हार माला से पूजाअर्चना कर आरती की।
मंच में प्रस्तुति दे रहे मंडलियों ने मंच पर बहुत बढ़िया राममय माहौल बना कर दिया था।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने कहा कि रामायण मनुष्य को जीवन जीने की कला सीखाती है वा भागवत मनुष्य को मुक्ति का रास्ता दिखाता है। मनुष्य के हर प्रश्न का उत्तर रामायण में मिलता सेवा त्याग समर्पण मिलता है।ग्राम लोहारसिंग के इस पावन भूमि पर राम नाम गुजायमान हो रही है, जो इस गांव के लिए गर्व का विषय है।
रामायण पाठ का आयोजन हर घर,हर गांव में होना चाहिए।
इस अवसार पर सरपंच,पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।