ग्रामीण समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, हसदा समिति में हुआ विशेष कार्यक्रम

हसदा बेमेतरा। सेवा सहकारी समिति मर्यादित हसदा पंजीयन क्रमांक 2033 में सहकारिता सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ “सहकार से समृद्धि” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष प्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सहकार से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।”
इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक देवलाल सिन्हा द्वारा उपविधि का वाचन किया गया, जिसमें सहकारी नियमों एवं समितियों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कमल साहू, सुरेश साहू, लेखराम साहू, भरत साहू, सेवाराम साहू, भप्पी वर्मा, शत्रुघ्न पाल, गंगाराम यादव, संतोष यादव, भकला निर्मल कार सहित अनेक किसान भाई शामिल रहे।
गौरतलब है कि “सहकार से समृद्धि” कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 29 जून को सहकारी ध्वजारोहण किया गया था, जिससे सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।