राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में टॉपगन अकादमी का जलवा, 50 से अधिक पदक जीतकर प्री-नेशनल में बनाई जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन माना में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक युवा एवं बच्चों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में रायपुर शहर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 से अधिक पदक जीतकर असंसोल में होने वाले प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।


10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता
* शिवम गुप्ता – 391/400 अंक, सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक
* नमन साहू – 381/400 अंक, यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक
* आस्था सिंह – 373/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में 3 रजत पदक
* नाची मदनानी – 371/400 अंक, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में 4 रजत पदक
* लक्ष्य – 372/400 अंक, सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक
* धैर्य अंबानी – 360/400 अंक, जूनियर एवं यूथ वर्ग में रजत एवं स्वर्ण पदक
* अभिनव सिंह – 358/400 अंक, सीनियर कैटेगरी में कांस्य पदक
* ईशान साहू – 357/400 अंक, जूनियर वर्ग में कांस्य पदक
* वान्या त्रिपाठी – 348/400 अंक, यूथ एवं जूनियर कैटेगरी में रजत पदक
* अरवि दुबे – 304/400 अंक, सब-यूथ श्रेणी में रजत पदक
* रविश झा – 348-400 अंक, सीनियर कैटेगरी में कांस्य
* रागिनी शर्मा – 369/400 अंक, जूनियर वर्ग में रजत पदक
* लिपिका ठाकुर – 365/400 अंक
* प्रतिक्षा ठाकुर – 359/400 अंक
* तुलजा भवानी – 348/400 अंक
* हसनैन -312/400 अंक
25 मीटर में वै‌ष्णवी त्रिपाठी – 258/400 अंक हासिल किया, उन्हें जूनियर श्रेणी में स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में ईशान साहू ने 237/400 अंक प्राप्त कर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य के डीजीपी अरुण देव गौतम द्वारा सम्मानित किया गया।
टॉपगन शूटिंग अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं अकादमी को दिया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।