आरंग में अवैध खनन पर कार्रवाई, चिखली-कुरूद में 4 पोकलेन मशीनें जब्त


रायपुर। रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतों पर खनिज विभाग ने आरंग के चिखली और कुरूद में कार्रवाई करते हुए 4 पोकलेन मशीनें जब्त की है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने तड़के दबिश दी, जहां कुछ स्थानों पर निर्धारित नियमों के विपरीत उत्खनन किए जाने की बात सामने आई।
कार्रवाई के दौरान टीम को ऐसे संकेत मिले कि कुछ जगहों पर स्वीकृत लीज क्षेत्र से बाहर और प्रतिबंधित समय में भी रेत निकाली जा रही थी। अधिकारियों के पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोग हट गए, जिसके बाद मशीनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू की गई। विभाग का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम कार्रवाई तय की जाएगी।