7 खेप खपाने के बाद नशीली सिरप का रैकेट पकड़ाया

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप की करीब 7 खेप खपाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने रैकेट के सरगना योगेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि यह पूरा रैकेट प्लानिंग तरीके से चलाया जा रहा था, जिसे योगेश शर्मा ही संचालित कर रहा था। इस नेटवर्क में उसके साथ उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम भी शामिल थे, जिन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि मास्टरमाइंड मेडिकल के फिल्ड में बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का काम शुरू किया था। करीब 13 सालों तक इस फिल्ड में रहा। इसके बाद नगपुरा में इसने मेडिकल स्टोर्स खोल लिया और गुजरात से ऑनलाइन सिरप मंगवाता था।
वहीं दुर्ग का रहने वाला अमन दुबे भी फरार है, उसका लोकेशन इंदौर बता रहा है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है।