ग्राम धनोरा में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ

कोंडागांव: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरे उत्साह और उल्लास के साथ प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा स्थित धान उपार्जन केंद्र में रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी की शुरुआत की। उन्होंने किसानों को शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठाने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान विक्रय करने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल की भी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकांक्षा नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।