13 मई को रायपुर में RCB और KKR की टीमें भिड़ेंगी, बारिश की संभावना

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 मई को KKR और RCB का मैच होना है। इस बार स्टेडियम का पूरा मैनेजमैंट RCB संभाल रही है। लोगों में मैच को लेकर उत्साह है। लेकिन RCB की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
दर्शकों को मैच में फ्री वाई-फाई नहीं मिला। यहां तक की 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रूपए में बेची गई। खाने के समान भी महंगे दामों में बेचे गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
हालांकि अब तक पूरे मामले में RCB मैनेजमेंट की ओर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा दूसरे मैच के संबंध में बड़ा अपडेट ये भी है कि 13 मई की शाम बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।
मुकाबले से पहले KKR की टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची और शाम 5 बजे खिलाड़ियों ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र शुरू किया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान KKR के बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर्स की बल्लेबाजी पर खास फोकस किया।
खिलाड़ियों ने बड़े हिट लगाने के साथ-साथ आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की रणनीति पर काम किया। दूसरी ओर गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और डेथ ओवर की लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया।